शाहजहांपुर: मिथिलेश ने खीर खिलाकर किया बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को राशन भी बांटा
शाहजहांपुर, अमृत विचार। रामलीला ग्राउंड अजीजगंज में तंदुरुस्त बालक नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने सात माह से तीन वर्ष, तीन से छह वर्ष की गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को राशन का वितरण भी किया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: साइबर फ्रॉड पीड़ित के एक लाख साठ हजार रुपये कराए वापस, जानें पूरा मामला
मुख्य अतिथि ने छह माह के पांच बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन किया और खिलौने वितरित किए। साथ ही पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की लंबाई, वजन का मापन भी कराया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा राशन से निर्मित विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी को भी देखा देखा और उसकी सराहना की।
इस अवसर पर मिथिलेश कुमार ने कहा कि कि राष्ट्र और पोषण एक-दूसरे से बहुत निकटता से जुड़े हुए हैं। मानसिक और बौद्धिक विकास सीधे हमारे भोजन की गुणवत्ता से जुड़े हैं। भोजन और उचित पोषण बच्चों में बड़ी भूमिका निभाते हैं, इसलिए सभी को पोषणयुक्त भोजन मिलना ही चाहिए।
यही सरकार की भी इच्छा है। बच्चों को अच्छी तरह से पोषण देने के लिए मां को उचित पोषण प्राप्त करने की आवश्यकता है। कहा: पोषण का मतलब केवल आहार लेने भर से नहीं है, बल्कि शरीर को लवण, विटामिन जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आरके गौतम, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, वैभव खन्ना, किशोर कुमार गुप्ता, आशीष गुप्ता, संजय कुमार समेत जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: प्रशिक्षण कैंप में फायरिंग रेंज पर गरजीं छात्रा कैडेट्स की रायफलें
