शाहजहांपुर: प्रशिक्षण कैंप में फायरिंग रेंज पर गरजीं छात्रा कैडेट्स की रायफलें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। 25 यूपी बटालियन में चल रहे एनसीसी के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप में तीसरे दिन छात्रा कैडेट्स को निशानेबाजी का कड़ा अभ्यास कराया गया। बुधवार सुबह छात्रा कैडेट्स को फायरिंग रेंज पर ले जाकर उन्हें सबसे पहले रायफल खोलने, बांधने और लोड करने के तौर-तरीके समझाए गए। इसके बाद ग्रुप के रूप में सभी से बारी-बारी से फायरिंग कराई गई। छात्राओं ने पूरे जोश के साथ निशानेबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मिथिलेश ने खीर खिलाकर किया बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को राशन भी बांटा

 कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में सीएटीसी-112 कैंप में विभिन्न जनपदों से आए एनसीसी कैडेट्स को फौज का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को छात्रा कैडेट्स को फायरिंग रेंज पर ले जाकर उन्हें शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। बटालियन के अधिकारियों ने कैडेट्स को रायफल खोलने, बंद करने, रायफल लोड करने और युद्ध में दुश्मन के सामने पोजीशन लेने के साथ ही मोर्चा संभालने का कड़ा प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर सीओ लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार मिश्र ने कहा कि फौज में एक गोली-एक दुश्मन का सिद्धांत चलता है, इसलिए सभी कैडेट्स पूरे मनोयोग और एकाग्रता के साथ लक्ष्य पर निशाना साधते हुए ही फायरिंग करें।  इसी कड़ी में सभी छात्रा कैडेट्स को ग्रुप बनाकर निशानेबाजी कराई गई। कई छात्राओं ने सटीक निशाना लगाकर अधिकारियों की प्रशंसा भी बटोरी और दूसरे कैडेट्स को सीख लेने के लिए प्रेरित किया गया।      

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: साइबर फ्रॉड पीड़ित के एक लाख साठ हजार रुपये कराए वापस, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार