हार से भी मिलती है जीत की प्रेरणा :लल्लू सिंह
ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सांसद ने किया शुभारंभ
अमृत विचार, पूराबाजार/ अयोध्या। खेल में मिली हार के बाद खिलाड़ी दोगुने उत्साह के साथ दोबारा मैदान में उतरकर जीत हासिल कर सकता है। खेलों में मिली हार से भी खिलाड़ियों को जीत की प्रेरणा मिलती है। उक्त उद्गार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद लल्लू सिंह ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब देश के बाहर खेलता है तो उसे मिला पदक देश का भी होता है। खिलाड़ी हमारे देश के गौरव हैं। ग्रामीण अंचलों में खेलों के आयोजन से प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, शिवा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में अजीत प्रथम, शिवा द्वितीय, 50 मीटर दौड़ में दीपक यादव प्रथम, बजरंग द्वितीय बालिका वर्ग में 100 मीटर में कावेरी प्रथम, आराध्या द्वितीय 50 मीटर दौड़ में साक्षी यादव प्रथम सुहानी द्वितीय लंबी कूद में बालक वर्ग में सनी प्रथम एवं शिवम द्वितीय व विकास तृतीय बालिका वर्ग में मानसी यादव प्रथम अंशिका द्वितय पूजा तृतीय रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पूरा प्रथम, बालिका वर्ग में कुशवाहा प्रथम, खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पूरा प्रथम व बालिका वर्ग में पूरा द्वितीय प्रथम सहित अन्य खेलों में भी बालक एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विश्वनाथ सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, रणविजय सिंह, अजीत सिंह, संतोष सिंह, अजय यादव, संजय गुप्ता, पुनीत यादव आदि मौजूद रहे।
