रुद्रपुर: महिला प्रोफेसर व छात्र संघ ने पुलिस को सौंपी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। छात्र संघ अध्यक्ष और प्रोफेसरों के बीच हुआ विवाद कोतवाली तक जा पहुंचा है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए जहां दोनों पक्षों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप दी है। वहीं पुलिस ने जांच की बात कही है। जांच रंपुरा चौकी प्रभारी करेंगे। वहीं प्रशासन ने शांति व्यवस्था के लिए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बताते चले कि बुधवार को एडमिशन को लेकर समाजशास्त्र विभाग की प्रभारी डॉ. हेमलता और छात्र संघ अध्यक्ष शुभम तिवारी में विवाद हो गया था।

विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई और धक्का मुक्की में तब्दील हो गया। जिसके चलते प्रोफेसर रविंद्र सैनी के चेहरे पर चोट के निशान है तो वही महिला प्रोफेसर भी हाथापाई की शिकार हो गई। महिला प्रोफेसर डॉ. हेमलता ने बताया कि घटना के बाद ही उसके द्वारा छात्र संघ अध्यक्ष शुभम तिवारी सहित 20 से 30 छात्रों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं शुभम तिवारी ने भी शिक्षकों पर अभद्रता करने व हाथापाई की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली पुलिस जांच के नाम पर दोनों पक्षों को आश्वासन दे रही है।

कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि प्रोफेसर-छात्र विवाद प्रकरण की जांच रंपुरा पुलिस चौकी प्रभारी अंबीराम आर्या करेंगे। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

संबंधित समाचार