बांदा: स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा
बांदा, अमृत विचार। स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी दीपक (25) पुत्र संतोष कुमार बुधवार की रात स्कूटी में तेल भराने गया था। वापस लौटते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने उसे उठाकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के मामा सुनील निवासी दफ्तरा ने बताया कि दीपक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वह तीन दिन पहले ही गांव आया है। रात को वह पेट्रोल भरवाने के बाद स्कूटी से घर आ रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, उसकी मौत हो गई।
