Kanpur Fire News : चलती स्कूली वैन व मकान में लगी भीषण आग, बच्चों व शिक्षिकों ने कूदकर बचाई जान
कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में चलती स्कूली वैन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वैन में बैठे बच्चों व शिक्षिकों ने कूदकर जान बचाई है। ऐसे ही हरबंश मोहाल के भूसाटोली के भी एक मकान में आग लग गई है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Fire News शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बैरी क्रासिंग के पास एक स्कूली वैन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वैन में बैठे बच्चों व शिक्षिकों ने कूदकर जान बचाई है। ऐसे ही हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के भूसाटोली में भी एक मकान में आग लग गई। जहां डर के कारण लोग मकान से बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया है।
शिवराजपुर के एस आर मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में टीचर बच्चों को लेकर कानपुर में टूर में गए थे। टूर से होने के बाद वह वापस घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान बैरी क्रासिंग के पास पहुंचते ही अचानक गाड़ी में आग लग गई।
आग लगने से अंदर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह बच्चों व शिक्षिकों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया है। ऐसे ही हरबंश मोहल थाना क्षेत्र के भूसाटोली के एक मकान में आग लग गई। धुएं की लपटें उठती देख मकान में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मकान से बाहर निकलकर लोगों ने अपनी जान बचाई है।
