Rampur By-Election : आजम की सीट बचाने को पूरी ताकत झोंकेगी सपा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अखिलेश यादव, किरनमय नंदा और जया बच्चन प्रचार को आएंगी ,सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने जारी की प्रचारकों की सूची

 रामपुर,अमृत विचार। आजम का गढ़ बचाने के लिए सपा पूरी ताकत झोंकेगी। सपा प्रत्याशी आसिम राजा के चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद राज्यसभा जया बच्चन रामपुर आएंगे। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने गुरुवार को पार्टी के प्रचारकों की सूची जारी की है।

भड़काऊ भाषण के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट से 27 अक्टूबर को तीन साल कैद की सजा सुनाए जाने के बाद आजम खां की विधायकी चली गई है। गुरुवार को सपा प्रत्याशी के तौर पर आसिम राजा ने नामांकन पत्र जमा कर दिया है। आजम खां दस बार रामपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। आजम के गढ़ को बचाने के लिए सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जोकि, उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान दौरा करेंगे।

सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, सांसद राज्यसभा एवं फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य, सांसद लोकसभा डा.एसटी हसन, सांसद राज्य सभा जावेद अली खां, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, विधायक इंद्रजीत सरोज, विधायक शाहिद मंजूर, विधायक इकबाल महमूद, विधायक रफीक अंसारी, विधायक अब्दुल्ला आजम, पूर्व मंत्री किरनपाल कश्यप, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह यादव, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, विधायक मनोज पारस, विधायक नवाब जान, विधायक मोहम्मद नासिर कुरैशी, विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, विधायक जिया उर रहमान, विधायक नादिरा सुल्तान, विधायक राम औतार सैनी, विधायक नसीर अहमद खां, विधायक समरपाल सिंह, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधाय संजय गर्ग, एमएलसी शाहनवाज खां, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधायक विजय सिंह जाटव, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजावति, राष्ट्रीय सचिव डा. लाखन सिंह पाल, पूर्व प्रदेश सचिव राजकुमार प्रजापति, निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व प्रत्याशी बिलासपुर सरदार अमरजीत सिंह और निवर्तमान प्रदेश सचिव जुगल किशोर वाल्मीकि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  Rampur By-Election : आकाश सक्सेना-आसिम राजा ने भरे पर्चे, उप चुनाव का अखाड़ा तैयार

संबंधित समाचार