रामपुर : अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में कोर्ट पहुंचे विवेचक नहीं हुई सुनवाई
विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मुकदमा 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने थाना गंज में दर्ज कराया था
रामपुर,अमृत विचार। सपा नेता आजम खां के पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम खान के दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में गुरुवार को विवेचक नरेंद्र त्यागी पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 22 नवंबर को सुनवाई होना है।
विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने का मुकदमा 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने थाना गंज में दर्ज कराया था। इस मुकदमे में आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। तीनों जमानत पर चल रहे हैं। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। शनिवार को आयकर अधिकारी विजय कुमार जिरह के लिए पहुंचे थे। जहां उनकी जिरह पूरी हो गई थी। गुरुवार को विवेचक नरेंद्र त्यागी पहुंचे, लेकिन सुनवाई नही हो सकी।
अब इस मामले में 22 नवंबर को सुनवाई होगी। अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र मामले में विवेचक कोर्ट पहुंचे। नहीं सुनवाई नही हो सकी। अब 22 नवंबर को होगी। इसके अलावा अब्दुल्ला आजम के प्रस्तावकों को तलब करने के लिए प्रार्थना दिया गया है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने में आरोपी को 10 साल की सजा, जुर्माना भी लगाया
