बाराबंकी: ट्रक की चपेट में आकर पिकअप पर सवार दो हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। जिले के थाना मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत रानीमऊ चौराहे के पास एक ट्रक की चपेट में आकर पिकप गाड़ी सवार छह लोगों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे गाड़ी सवार चार अन्य साथी नजदीकी सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।

पड़ोसी जनपद अयोध्या के थाना व ग्राम रौनाही निवासी अनिल कुमार पुत्र गिरीश (30) व इकबाल पुत्र अज्ञात निवासी (50) अयोध्या से एक पिकप गाड़ी लेकर अपने साथियों समेत  लखनऊ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में भोर साढ़े 4 बजे रानीमऊ के पास एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें जोरदार कट मारकर मौके से फरार हो गया।हादसे में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हादसे में सकुशल बच्चे घायल के अन्य साथियों ने दोनों को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां दोनों घायलों में इकबाल की हालत ज्यादा नाजुक देखने डॉक्टरों ने उनको लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

संबंधित समाचार