टाटा ग्रुप अपनी विस्तारा एयरलाइंस को करेगा बंद, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एयरलाइंस सेक्टर की 4 बड़ी कंपनियों का संचालन कर रही दिग्गज कंपनी टाटा अब एयरलाइंस के मर्जर पर विचार कर रही है। सूचना के मुताबिक टाटा अपनी विस्तारा एयरलाइंस  को बंद कर सकता है। फिलहाल टाटा की बास्केट में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल है, जिसे कंपनी ने इसी साल खरीदा है। इसके साथ ही विस्तारा और एयर एशिया भी टाटा समूह की एयरलाइंस हैं। 

यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों को रखने का मतलब यह नहीं कि आप अन्य लोगों के परेशानी खड़े करेंगे: SC

अंग्रेजी अखबार मिंट में छपी खबर के अनुसार टाटा अपने प्रीमियम एविएशन ब्रांड विस्तारा को खत्म करने पर विचार कर रहा है। विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड की हिस्सेदारी है। भारत में टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस के करार के साथ 9 जनवरी 2015 को विस्तारा एयरलाइंस ने पहली उड़ान भरी थी। मई 2019 तक कंपनी के पास भारतीय एविएशन मार्केट में 4.7 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। कंपनी सूत्रों के अनुसार इस संबंध में बातचीत जारी है, साथ ही सिंगापुर एयरलाइंस संयुक्त इकाई में हिस्सेदारी के आकार का मूल्यांकन कर रही है।

टाटा समूह एयर इंडिया लिमिटेड के तहत अपने एयरलाइन ब्रांडों को एकीकृत करने की योजना पर विचार कर रहा है। टाटा संस ने एअर इंडिया को खरीदने के बाद जनवरी में मैनेजमेंट कंट्रोल लिया था। इसके बाद से ही उसने अपनी चारों एयरलाइंस को इंटीग्रेट करने की प्रोसेस शुरू कर दी थी। इस प्रोसेस के तहत, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस, विस्तारा, एयर एशिया इंडिया और ग्राउंड हैंडलिंग फर्म AISATS एक ही ऑफिस से ऑपरेट होंगे।

यह भी पढ़ें- एल्गार परिषद मामला: अदालत ने की आनंद तेलतुंबडे की जमानत मंजूर, लेकिन रहेंगे जेल में 

संबंधित समाचार