जेल में मुझे 'अंडा सेल' में रखा, 15 दिन तक धूप नहीं देखी, 10 किलो वजन कम हुआ: राउत की दर्द-ए-दास्तां
पात्रा चॉल ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाल ही में जेल से रिहा हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने
मुंबई। पात्रा चॉल ज़मीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाल ही में जेल से रिहा हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने बताया है कि जेल में उन्हें 'अंडा सेल' में रखा गया था। उन्होंने बताया, 15-15 दिन तक मैंने...सूरज की किरणें नहीं देखी...मेरा 10 किलोग्राम वज़न कम हो गया...मुझे देखने (आंखों) में तकलीफ है।
ये भी पढ़ें- गुरुग्रामः सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, कई घायल
शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के प्रमुख नेता संजय राउत ने मनी लॉन्डरिंग मामले में जेल में रखे जाने के दौरान के अपने अनुभव को बयां किया है।
एक टीवी न्यूज चैनल से विशेष बातचीत में संजय राउत ने कहा, मैं 100 दिन जेल में रहा, जेल में एक-एक घंटा सौ दिन का लगता है। 15 दिन तक मैंने सूरज की किरण नहीं देखी क्योंकि मुझे अंडा सेल में रखा गया था इसलिए मैं बीमार हो गया।
राउत ने बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में हमारी (महाविकास अघाड़ी की) सरकार बनी तो कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगा। इसके बाद वहां एक खेल शुरू होता है, सरकार गिराने की हर कोशिश की जाती है। धमकियां दी जाती है। हमारे खिलाफ जांच एजेंसी का मिसयूज किया जाता है. यह झारखंड और बंगाल में भी चल रहा है। शिवसेना नेता ने कहा, इस बारे में मैंने राज्यसभा के तत्कालीन चेयरमैन और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पत्र लिखा था और इसकी जानकारी दी थी। बाद में हमारी सरकार गिरी, हमारे कई लोग तोड़े गए, क्यों और कैसे.. सबको मालूम है।
राउत ने आगे कहा, अगर मैं सरेंडर हो जाता तो मैं जेल नहीं जाता। मैं चुप बैठता तो जेल नहीं भेजा जाता। लेकिन मुझे जेल भेजा गया..फिर से भी भेज सकते हैं। देश में हर राज्य में ऐसा होता रहा जो देश टूट जाएगा। आज डर के मारे उद्योग, उद्योगपति और कारोबारी देश छोड़कर जा रहे हैं, यह देश के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ हमारे पीएम दुनिया में घूमकर देश की छवि अच्छी कर रहे, बीजेपी इसकी मार्केटिंग कर रही लेकिन उद्योगपति देश छोड़कर क्यों जा रहे है, यह सोचने वाली बात है।
ये भी पढ़ें- श्रद्धा वालकर हत्याकांड: हर गुनाह का होगा हिसाब, कब तक बचेगा आफताब!, गुरुग्राम कार्यालय पहुंची पुलिस
