बहराइच: नगर पंचायत अध्यक्ष ने रोका कर्मियों का वेतन, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। रिसिया नगर पंचायत के कर्मचारी शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों को समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इससे परिवार के साथ उन सभी का दैनिक कार्य प्रभावित होता है।

जिले के रिसिया नगर पंचायत के कर्मचारी शुक्रवार को सुबह कार्यालय के सामने मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा उन सभी का वेतन समय से नहीं दिया जा रहा है। कहीं कहीं काफी समय हो जाता है।

 अध्यक्ष द्वारा बीते माह का भी वेतन रोक दिया गया है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी द्वारा समझाए जाने के बाद सभी का धरना समाप्त हुआ। धरने में नगर पंचायत के लिपिक राजेश कुमार, नवीन कुमार, अमरेंद्र, सिराज, समीर, शिवम, अभिनव, मनीष, श्यामू, शंकर, सहन, दुर्गेश और रेहान शामिल रहे।

संबंधित समाचार