चमोली: ओवरलोडिंग ने ली 12 लोगों की जान, गहरी खाई में गिरा टाटा सूमो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चमोली, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार को अचानक एक टाटा सूमो 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 12 लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वाहन जोशीमठ से पल्‍ला जाखुला गांव जा रहा था, ज‍िसमें 16 लोग सवार थे। यहीं नहीं दो सवारी गाड़ी की छत पर भी बैठी हुई थी।

हादसे के वक्त दोनों चलती गाड़ी से कूद गए, ज‍िससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटनास्‍थल पर बरसाती नाले के कारण सड़क का हिस्‍सा कच्‍चा और पथरीला था। वहीं सूचना म‍िलते ही एसडीआरएफ रेस्‍क्‍यू करने घटनास्‍थल पहुंच गई है। एआरटीओ के मुताब‍िक वाहन के कागज सही पाए गए। हादसे का कारण ओवरलोडिंग बताई जा रही है। 

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। साथ ही दुर्घटना में घायलों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।

संबंधित समाचार