बदायूं: बैंक ने बिना किसी वजह काट लिए सात हजार, लोकपाल को भेजी शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर के मुहल्ला शिवपुरम निवासी विनीत पांडेय के बैंक खाते में अचानक की गई कटौती

बदायूं, अमृत विचार। शहर में बैंक ने बिना किसी सूचना के उपभोक्ता के खाते से सात हजार रुपये की कटौती कर ली। उपभोक्ता ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई तो शिकायत पर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद मामले की शिकायत लोकपाल को भेजी गई है। शिकायत में कार्रवाई की मांग के साथ ही काटी गई रकम वापस कराने की बात कही गई है।

शहर के मुहल्ला शिवपुरम निवासी विनीत पांडेय का शहर की ही एक बैंक में खाता है। बैंक से ही वह अपनी फर्म में होने वाले आय-व्यय के लिए पैसे ट्रांसफार्मर और धनराशि जमा करते चले आ रहे हैं। अब तक उनके खाते से कभी सौ तो कभी दो सौ रुपये की कटौती की जाती थी तो वह इसको रकम ट्रांसफर के नाम पर कटौती की बात समझकर अनदेखी करते रहे।

तीन दिन पहले अचानक उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि बैंक की ओर से उनके सात हजार रुपये काटे गए हैं। यह मैसेज देखकर वह हैरत में पड़ गए। इसके अगले दिन वह बैंक पहुंचे तो उन्होंने मामले की लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद भी बैंक की ओर से पैसा कटौती के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बैंक की ओर से निराशा मिलने के बाद अब उन्होंने लोकपाल को शिकायत भेजी है। विनीत पांडेय का कहना है कि लोकपाल को शिकायत भेज दी है, वहां से कार्रवाई के साथ-साथ वह कोर्ट की भी शरण लेंगे।

संबंधित समाचार