उप्र: परिवहन विभाग के आरटीओ व एआरटीओ को नई तैनाती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ,अमृत विचार। परिवहन विभाग के कई अधिकारियों का बीते दिनों प्रमोशन हुआ था। जिन्हें शुक्रवार को प्रमुख सचिव परिवहन की ओर से नई तैनाती का आदेश जारी किया गया। जिसमें छह आरटीओ और सात एआरटीओ को नई तैनाती दी गई। इनमें परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात आरटीओ अनीता सिंह को गोरखपुर का आरटीओ (प्रशासन) बनाया …

लखनऊ,अमृत विचार। परिवहन विभाग के कई अधिकारियों का बीते दिनों प्रमोशन हुआ था। जिन्हें शुक्रवार को प्रमुख सचिव परिवहन की ओर से नई तैनाती का आदेश जारी किया गया। जिसमें छह आरटीओ और सात एआरटीओ को नई तैनाती दी गई। इनमें परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात आरटीओ अनीता सिंह को गोरखपुर का आरटीओ (प्रशासन) बनाया गया है।

इसी क्रम में गोरखपुर के आरटीओ (प्रशासन) भीमसेन को अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण बनाया गया। आगरा के अरुण कुमार गाजियाबाद के आरटीओ (प्रशासन) बने। बांदा के प्रमोद कुमार सिंह आगरा के आरटीओ (प्रशासन) बने। अयोध्या के संतदेव सिंह बांदा के आरटीओ (प्रशासन) बने। गौतमबुद्धनगर के हिमेश तिवारी आरटीओ (प्रवर्तन) परिवहन आयुक्त मुख्यालय बनाए गए।

वहीं एआरटीओ की सूची में अम्बेडकरनगर के एआरटीओ (प्रवर्तन) कैलाश नाथ सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर प्रवर्तन दल में तैनाती मिली। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद को एटा से मथुरा का प्रथम प्रवर्तन दल। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार सिंह को एआरटीओ (प्रशासन) अमेठी।

राजीव कुमार बंसल एआरटीओ (प्रशासन) मुज्जफरनगर से एआरटीओ प्रथम दल बुलंदशहर बने। एआरटीओ (प्रवर्तन) विनित कुमार मिश्र एआरटीओ (प्रशासन) मुज्जफरनगर बने। एआरटीओ (प्रवर्तन) फतेहपुर अभिषेक कनौजिया एआरटीओ (प्रवर्तन) कानपुर देहात बने। एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल वाराणसी अरूण कुमार राय एआरटीओ (प्रशासन) वाराणसी बनाए गए।

संबंधित समाचार