Kanpur: दरोगा ने ब्लैकमेलिंग से आहत होकर दी थी जान, महिला कांस्टेबल को निलंबित कर मुकदमा दर्ज, पत्नी ने लगाए यह आरोप
कानपुर में दरोगा अनूप सिंह के आत्महत्या मामले में अब महिला कांस्टेबल को निलंबित कर उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा की पत्नी ने महिला सिपाही पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। साथ ही शादी नहीं करने पर मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी थी।
कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थाने से निलंबित दरोगा अनूप सिंह के आत्महत्या के मामले में अब पुलिस ने महिला सिपाही को निलंबित कर दिय गया है। साथ ही दरोगा की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने महिला सिपाही पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला सिपाही दरोगा पर शादी पहली पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दबाव बना रही थी। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उसने सल्फास खाकर जान दी थी। उसने पुलिस अब उसकी कभी भी गिरफ्तारी कर सकती है।
उरई निवासी दरोगा अनूप सिंह ने कानपुर पुलिस लाइन में 10 नवंबर को सल्फास खा लिया था। सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि फजलगंज थाने में तैनात महिला सिपाही से संबंध थे।
दरोगा की पत्नी पूनम ने बताया कि फजलगंज थाने में तैनाती के दौरान महिला सिपाही शादी तुड़वाकर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रही थी। इतना ही नहीं, महिला सिपाही दरोगा को ब्लैकमेल भी कर रही थी। अगर उसने शादी नहीं की, तो वह मुकदमों में फंसाने के साथ उसकी बदनामी करा देगी।
पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि एक एसीपी को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में शामिल अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छुट्टी पर चल रही आरोपी महिला कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
