गोंडा में आठ साल के बच्चे का अपहरण, चार करोड़ की मांगी फिरौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। कर्नलगंज क्षेत्र में एक व्यवसायी के आठ साल के पौत्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन बदमाश लग्जरी कार से बच्चे को उठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने फोन पर परिजनों से चार करोड़ रुपए की फिरौती की डिमांड की है। बदमाश मास्क व सैनिटाइजर बांटने के बहाने से आए थे। शुक्रवार …

गोंडा। कर्नलगंज क्षेत्र में एक व्यवसायी के आठ साल के पौत्र के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन बदमाश लग्जरी कार से बच्चे को उठाकर ले गए। अपहरणकर्ताओं ने फोन पर परिजनों से चार करोड़ रुपए की फिरौती की डिमांड की है। बदमाश मास्क व सैनिटाइजर बांटने के बहाने से आए थे।

शुक्रवार को हुई इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि पहले तो मामला छुपाने का प्रयास किया गया लेकिन बाद में पुलिस को सूचना दी गई। अपहृत बच्चा राजेश बीड़ी के मालिक का पौत्र है।

संबंधित समाचार