मैनपुरी उपचुनाव: अखिलेश ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, नेताजी की दिलाई याद
मैनपुरी, अमृत विचार। मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। इस परंपरागत सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रखने के लिए अखिलेश ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। वह गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने शनिवार को किशनी में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकारें लोगों को गुमराह कर रही है। किशनी विधानसभा कार्यकर्ताओं से कहा कि मेहनत आपको करनी है। मतदान के दिन जो बूथ पर पहुंच जाता है, वहीं वोट पड़ता है। नेताजी ने मैनपुरी को पहचान दी। मैनपुरी के लोगों ने नेताजी को नेताजी बनाया। पूरी देश की निगाहें मैनपुरी उपचुनाव पर है। इसलिए सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाएं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर और आगे बढ़ाना है। जो सिद्धांत उन्होंने दिए। सामाजिक और आर्थिक लड़ाई नेताजी ने लड़ी। हम लोगों की जिम्मेदारी इस लड़ाई को आगे बढ़ानी की है।
