बाराबंकी: बर्निंग ट्रेन बनने से बची डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस, मची चीख पुकार
दरियाबाद /बाराबंकी, अमृत विचार। अमृतसर से चलकर डिब्रूगढ़ को जाने वाली अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एस 1 कोच की पहियों से चिंगारी (धुंआ) निकलता देख यात्रियों ने चेन खींच दी । ट्रेन को लखनऊ अयोध्या रेलमार्ग की मेन लाइन पर सैदखान पुर स्टेशन पर रोक कर आग बुझाकर ट्रेन को रवाना किया गया । इस दौरान ट्रेन सैदखान पुर स्टेशन के निकट 30 मिनट तक खड़ी रही।
05934 डाउन डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस में शनिवार सुबह सफदरगंज व सैदखानपुर रेलवे स्टेशन के बीच एस 1 में यात्रियों ने डिब्बे के पहियों से चिंगारी और धुंआ उठता देखा तो यात्रियों में चीख पुकार मच गयी । यात्रियों ने ट्रेंन की चेन खींच दी । तो ट्रेंन सैदखानपुर स्टेशन के निकट गेट संख्या 162 बी पर रुकी ट्रेंन के रुकते ही यात्री ट्रेंन से कूद गये और आग बुझाने का प्रयास किया जानकारी स्टेशन मास्टर को हुई तो स्टेशन स्टाफ भी मौके पर पहुँच गार्ड व लोको पायलट ने अग्निशामक यंत्र व बालू का प्रयोग कर आग पर काबू पाया है ।
स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। स्टेशन पर मौजूद टेक्नीशियन स्टाफ ने उक्त बोगी के पहियों की बारीकी से जांच की तो उन्हें पता लगा कि पहियों में ब्रेक बाइंडिंग हो गई है। उसे ठीक कर ट्रेन को गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया गया। ट्रेन लगभग 30 मिनट तक सैदखान रेलवे स्टेशन पर रुकी रही । इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। सैदखान स्टेशन अधीक्षक राम प्रताप ने बताया कि ट्रेंन के एस 1 से धुआं निकल रहा था अग्निशमन यंत्र से धुआं खत्म किया गया इस दौरान ट्रेंन 30 मिनट तक खड़ी रही। 11 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया है।
