चीन के पांच विमान बेचेगी नेपाल एयरलाइंस, परेशानी की बने वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। नेपाल एयरलाइंस ने परेशानी की वजह बन चुके चीन के पांच विमानों को बेचने का फैसला किया है। इससे पहले घाटे में चल रही एयरलाइंस ने इन विमानों को पट्टे पर देने की पेशकश की थी, लेकिन समयसीमा में विस्तार के बावजूद कोई आगे नहीं आया।

 एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई। उक्त चीनी विमान, नेपाली वित्त मंत्रालय के स्वामित्व में हैं, लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेपाल एयरलाइंस उनका परिचालन करती है। काठमांडू पोस्ट अखबार ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ब्रेकडाउन और पायलटों की कमी से 17 सीटों वाले तीन वाई12ई विमान और 56 सीटों वाले दो एमए60 विमान नेपाल एयरलाइंस के लिए सफेद हाथी बन गए हैं।

 रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल एयरलाइंस काफी पहले से इन विमानों से छुटकारा पाना चाहती थी, लेकिन नौकरशाही की बाधाओं के चलते ऐसा नहीं हो सका। अब अधिकारियों को संदेह है कि कोई उन्हें खरीदेगा या नहीं।

ये भी पढ़ें:- वित्त राज्यमंत्री पाशा ने इमरान खान के दावे को किया खारिज, कहा- पाकिस्तान के समक्ष अब चूक का खतरा नहीं

संबंधित समाचार