प्रयागराज: आरेडिका की खेल अधिकारी बनीं इन्दिरा मैराथन 2023 की विजेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस मैराथन पर 42.195 किमी लम्बी दौड़ में महिला वर्ग में सुधा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरेडिका के महाप्रबंधक बृज मोहन अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सुधा सिंह को बधाई दी और कहा कि उन्होंने आरेडिका का ही नहीं अपितु भारतीय रेलवे एवं पूरे प्रदेश खुशी का नाम गौरवान्वित किया है। 

प्रयागराज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली की खेल अधिकारी पद्मश्री  सुधा सिंह ने शनिवार को यहां आयोजित 37वीं इन्दिरा मैराथन में प्रथम स्थान के साथ विजेता रही। इस मैराथन का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी की जयंती पर प्रत्येक वर्ष 19 नवम्बर को किया जाता है, इसमें पूरे देश के धावक अपनी प्रतिभा दिखाते हैं। 

ये भी पढ़ें:-प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद की 7 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क

WhatsApp Image 2022-11-19 at 4.46.58 PM

इस मैराथन पर 42.195 किमी लम्बी दौड़ में महिला वर्ग में सुधा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। आरेडिका के महाप्रबंधक बृज मोहन अग्रवाल ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सुधा सिंह को बधाई दी और कहा कि उन्होंने आरेडिका का ही नहीं अपितु भारतीय रेलवे एवं पूरे प्रदेश खुशी का नाम गौरवान्वित किया है। 

WhatsApp Image 2022-11-19 at 4.46.07 PM

आरेडिका के खेल-कूद संघ के अध्यक्ष एस. के. कटियार ने कहा कि इससे पूर्व भी सुश्री सिंह कई मैराथनों में विजेता रह चुकी हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का दम मनवा चुकी है। इन की प्रतिभा का सम्मान करते हुए वर्ष 2021 में इन्हें पद्मश्री की उपाधि प्रदान की गई।

 सिंह की विजय की खबर से पूरे आरेडिका में खुशी की लहर दौड़ गयी है। सभी अधिकारी और कर्मचारी ने उन्हें मैराथन जीतने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:-प्रयागराज: नैनी से चित्रकूट जेल भेजा गया अब्बास अंसारी 

संबंधित समाचार