सिंजेंटा का ऐप करेगा फसल पर कीटों के हमले की पहचान 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सिंजेंटा इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और कंट्री प्रमुख सुशील कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर किसानों को जलवायु परिवर्तन, मिट्टी के कटाव और जैव विविधता के नुकसान सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें नया जोड़ा गया है जो फीचर किसानों के लिए बहुत मददगार होगा।

नई दिल्ली। स्विटजरलैंड की कृषि रसायन कंपनी सिंजेंटा ने फसल पर कीट या रोग के हमले की पहचान करने के लिए अपने मोबाइल ऐप में एक फीचर पेश किया है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस साल अगस्त में पेश हुए उसके फसलवार 'ग्रोवर ऐप' में नया फीचर 'क्रॉप डॉक्टर' पेश किया है। 

ये भी पढ़ें:-पंजाब में सभी साइन बोर्ड पंजाबी में लिखने के लिए जन आंदोलन शुरू करें- भगवंत मान

सिंजेंटा इंडिया के प्रबंध निदेशक (एमडी) और कंट्री प्रमुख सुशील कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर किसानों को जलवायु परिवर्तन, मिट्टी के कटाव और जैव विविधता के नुकसान सहित कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नया जोड़ा गया फीचर किसानों के लिए बहुत मददगार होगा।

 सिंजेंटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के किसान केंद्रित पारिस्थितिकी तंत्र के प्रमुख सचिन कामरा ने कहा कि किसानों को इस फीचर का उपयोग करने के लिए केवल ग्रोवर ऐप से एक फोटो क्लिक करने की जरूरत है। क्रॉप डॉक्टर कीटों या बीमारियों की पहचान करेगा और उपयोग किए जाने वाले सिंजेंटा उत्पादों के बारे में जानकारी देगा।

ये भी पढ़ें:-नागपुर: वायुसेना के विमानों ने हैरंतगेज करतबों से दर्शकों को डाला सकते में

संबंधित समाचार