Team India : कप्तानी छिनने की खबर के बीच नए मिशन पर जुटे रोहित शर्मा, सामने आईं तस्वीरें
टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद ब्रेक पर हैं और वह न्यूजीलैंड सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं
कप्तान रोहित शर्मा अपने इंस्टाग्राम पर स्टेडियम में ट्रेनिंग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं
नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने शुक्रवार को सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया है। अब पूर्व क्रिकेटर्स की ओर से तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में संभव है कि रोहित शर्मा के पास टेस्ट और वनडे की कप्तानी रहे, जबकि टी-20 टीम की कमान किसी और के हाथ में जाए। इन सभी अटकलों के बीच कप्तान रोहित शर्मा अपने इंस्टाग्राम पर स्टेडियम में ट्रेनिंग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरें में रोहित शर्मा रनिंग कर रहे हैं और एक्सरसाइज़ कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/ClIlTg2y4zU/
बता दें कि टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद ब्रेक पर हैं और वह न्यूजीलैंड सीरीज़ का हिस्सा नहीं हैं। रोहित शर्मा अब सीधा बांग्लादेश दौरे पर दिखेंगे, जहां टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट सीरीज़ खेलनी है। वर्ल्ड कप में उनकी खराब फॉर्म, उनकी अगुवाई में मिली हार पर हर कोई अपनी राय रख रहा है। इस बीच बीसीसीआई ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयनकर्ता समिति को बर्खास्त कर दिया गया।
अब माना जा रहा है कि बीसीसीआई अब अलग-अलग कप्तानी के फॉर्मेट की ओर रुख कर सकता है। यानी टी-20 की कमान हार्दिक पांड्या को सौंपी जा सकती है और रोहित शर्मा सिर्फ वनडे-टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। हार्दिक पांड्या को इसके लिए तैयार किया जा सकता है। वह फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां टीम इंडिया को सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। हार्दिक इस दौरे पर टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं। जबकि वनडे में यह जिम्मेदारी शिखर धवन संभालेंगे।
ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा से छिन सकती है टी20 टीम की कप्तानी, BCCI जल्द लेगी बड़ा फैसला
