बहराइच: ओवरटेक करने के चक्कर में पोल से टकराए वाहन, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर फखरपुर थाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय से लखनऊ की ओर जा रहे वाहन ओवर टेक करने लगे। तभी दोनों चार पहिया वाहनों के चालक अपना नियंत्रण खो बैठे। विद्युत पोल से वाहन टकरा कर खड्ड में गिर गए। वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने लोगों को बाहर निकाला। लेकिन सभी मौके से फरार हो गए।

4 (5)

फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ बहराइच मार्ग पर शनिवार रात 11 बजे के आसपास दो कार लखनऊ की तरफ जा रहे थे। एक वाहन के चालक ने दूसरे वाहन चालक को ओवर टेक करने का प्रयास किया। तभी वाहन भिड़कर विद्युत पोल से टकरा गए। इसके बाद वाहन खड्ड में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोग पहुंचे। सभी ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। फखरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची।  ग्रामीणों के मुताबिक चार लोग घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी मौके से फरार हो गए हैं। ऐसे में शायद जिला अस्पताल या कैसरगंज सीएचसी में घायल के भर्ती होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार