Karnataka DGP ने की पुष्टि, Mangaluru में हुआ ऑटो-रिक्शा में विस्फोट ACT OF TERROR
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा राज्य पुलिस ने मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट की घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।
बेंगलुरु। मंगलुरु में शनिवार शाम एक ऑटो-रिक्शा में हुए विस्फोट को 'एक्ट ऑफ टेरर' होने का संदेह जताया गया है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा राज्य पुलिस ने मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट की घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। मारपीट में घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी घटना हो सकती है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय जांच दल भी हाथ मिलाएंगे।
It’s confirmed now. The blast is not accidental but an ACT OF TERROR with intention to cause serious damage. Karnataka State Police is probing deep into it along with central agencies. https://t.co/lmalCyq5F3
— DGP KARNATAKA (@DgpKarnataka) November 20, 2022
कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद ने रविवार को कहा कि मेंगलुरु में एक चलते ऑटोरिक्शा में हुआ विस्फोट आतंकवाद का कृत्य है। डीजीपी ने ट्वीट किया, अब इसकी पुष्टि हो गई है। विस्फोट दुर्घटनावश नहीं हुआ, बल्कि आतंकवाद का कृत्य है जिसका उद्देश्य गंभीर नुकसान पहुंचाना था।
ಈ ಸ್ಫೋಟದ ಹಿಂದೆ ಭಯೋತ್ಪಾದಕ ಚಟುವಟಿಕೆಗಳ ಲಿಂಕ್ ಇರುವುದು ಕಂಡು ಬಂದಿದೆ. ನಮ್ಮ ಪೊಲೀಸರು ಶೀಘ್ರದಲ್ಲಿ ಪ್ರಕರಣವನ್ನು ಭೇದಿಸಲಿದ್ದಾರೆ.@DgpKarnataka pic.twitter.com/esbD9spHzD
— Araga Jnanendra (@JnanendraAraga) November 20, 2022
कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ गहनता से जांच कर रही है।यह विस्फोट एक थाने के पास एक ऑटोरिक्शा में शनिवार शाम को हुआ जिसमें एक यात्री और चालक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर के हाइब्रिड आतंकवादी को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
