Kanpur के Bilhaur में फिर Bikru जैसी घटना, शराब के लिए मना किया तो युवक पुलिस से भिड़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Bikru News Kanpur कानपुर के  बिल्हौर में एक बार फिर बिकरू जैसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी तरह की घटना से इनकार किया है।

बिल्हौर/कानपुर, अमृत विचार। Bikru Police Attacked: चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू के समीप कंजती  गांव में शनिवार की शाम  गश्त कर रहे चौबेपुर के दो दरोगा से कुछ युवक भिड़ गए और गाली गलौज करने लगे। सूचना पर कुछ ही मिनट में थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और युवक भाग निकले। घटना रातआठ बजे के आसपास की है। जब कंजती गांव के समीप ठेका देशी शराब के पास कुछ युवक शराब पी  रहे थे।

जिसपर चौबेपुर थाने मे तैनात दरोगा व हल्का इंचार्ज शैलेन्द्र सिंह व अनूप सिंह ने खुलेआम सड़क पर शराब पीने पर मना किया और डांट फटकार कर भगा दिया। जिसके बाद कुछ दूरी पर चलने के बाद युवकों ने दरोगा को अपशब्द कहते हुए धक्का मुक्की करने लगे। दरोगा ने सूचना थाना प्रभारी जगदीश पांडेय को दी। मौके पर पहुंचे फोर्स को देख युवक भाग निकलें।

पुलिस का भी आया जवाब:

ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा है कि बिकरू गाँव में पुलिस बल के साथ मार पीट की घटना तथ्यतः सही नहीं है। पुलिस बल के साथ कोई मारपीट की घटना नहीं हुई। यह तथ्य पूर्णतः निराधार है । चौकी प्रभारी तथा उनके हमराह ने शराब पी रहे कुछ युवको को चेक किया, और उन्हें निरुद्ध करने का प्रयास किया। किंतु युवक हाथ छुड़ा कर भाग निकले । उन चारों व्यक्तियों के ख़िलाफ़ सार्वजनिक स्थान  पर सड़क पर शराब पीने, विधि प्रवर्त्तन का कार्य कर रही पुलिस बल की बात नहीं मानने, विधि को सहयोग नहीं करने आदि की कार्यवाही की जा रही है ।

संबंधित समाचार