अयोध्या: बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कल से, तैयारियां पूरी, सभी ब्लॉकों की टीमें होंगी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जिले के परिषदीय विद्यालयों की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालय क्रीडा संस्थान मकबरा में सोमवार को प्रातः 9 बजे से शुभारंभ होगा। जनपद के समस्त ब्लॉकों की विजेता टीमें व एकल विजेता खिलाड़ी मानक के अनुसार प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद लल्लू सिंह करेंगे।

खेल प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक प्रतियोगिता में 50 मीटर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, गोला और चक्का फेंक, ऊंची कूद, मानचित्र पीटी , योगा, विशेष प्रदर्शन खेल आयोजित होंगे। खेल व्यायाम शिक्षक विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मैदान की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बच्चों को खेलने के लिए मैदान पूर्ण रूप से तैयार है।

दूरदराज से चलकर आए सभी बच्चों को खेल में प्रतिभा मौका मिलेगा। पटल सहयोग धीरज कनौजिया ने बताया कि सभी खेलों के लिए मानक और निर्णायक तय किए गए हैं सभी बच्चों को मानक के अनुसार मौका मिलेगा।  रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने ग्राउंड पहुंचकर मैदान की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों और अध्यापकों को खेल आयोजन बेहतर बनाने का निर्देश दिया।

संबंधित समाचार