बहराइच : जिले को मिली सात स्टॉफ नर्स, दिया नियुक्त प्रमाण पत्र
कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
अमृत विचार, बहराइच। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा ने सफल होने वाले सात स्टॉफ नर्स को रविवार को नियुक्ति प्रमाण पत्र जन प्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने दिया। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी हुआ।
प्रदेश के सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में सजीव प्रसारण हुआ। इसके बाद जिले के लिए चयनित 07 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र का वितरित किया गया।
विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, सदर की अनुपमा जायसवाल, नानपारा राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. चौधरी व अन्य के साथ जनपद के लिए स्टाफ नर्स वैश्णवी गुप्ता, नेहा मौर्या, नीतू जैन, समीक्षा सिंह, नम्रता सिंह, लक्ष्मी ओझा व मंजरी श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर डीपीएम सरजू खान, डॉ. पीयूष नायक, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, डीसीपीएम मो. राशिद, चयनित स्टाफ नर्स व उनके अभिभावक व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
