अमरोहा: जब विपक्ष कमजोर हुआ, तानाशाह का जन्म हुआ- राकेश टिकैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सैदनगली। संभल महापंचायत में जाते समय भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का रजा मंडी में स्वागत हुआ। बोले अब दूध दही पनीर जैसी चीजों पर भी एमएसपी की जरूरत है। देश की जनता एमएसपी को अब जान चुकी है। हम लोग बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

रविवार को सम्भल में किसानों की महापंचायत को संबोधित करने जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कस्बा सैदनगली में किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आजम खान के सवाल पर कहा कि कोर्ट का निर्णय है, लेकिन वोट आप कहीं भी डाल लो, लेकिन जीतेंगे वही।

कहा कि जब जब विपक्ष कमजोर हुआ है,तब तब तानाशाह का जन्म होता है। लेकिन जब तानाशाह एकत्रित हो जाते हैं, तो तब क्रांति आती है। अगर खतौली की जीत भी गए तो प्रदेश में सरकार इन्हीं की है। राकेश टिकैत ने इशारों ही इशारों में विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

कहा कि लोकसभा का चुनाव भले ही नजदीक हो, लेकिन विपक्ष कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। स्वागत करने वालों में वीरेंद्र सिंह,शोएब रजा उर्फ बिट्टू, कुमेल असगर, दीपक प्रधान, आनंद कुमार, पैगंबर रजा  शोएब डॉ. नरेश  आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार