इटावा : भाजपा ने  परिवारवाद नहीं राष्ट्रवाद को  बढ़ावा दिया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी उपचुनाव को लेकर भाजपा ने बैठक में बनाई रणनीति

अमृत विचार,  इटावा।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश  महामंत्री संगठन  धर्मपाल सिंह ने कहा है कि  हम  टीम वर्क करते हैं इसी का परिणाम है कि भाजपा  ने हर चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है। चाहे पंचायत चुनाव हो,  विधानपरिषद, विधानसभा या हाल में हुए दो उपचुनाव हों। भाजपा  अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ में जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी ने असंभव को संभव करके दिखाया है। उन्होने कहा कि देश दुनियां में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में भाजपा  उभर कर सामने आई है, लोगों में विश्वास पैदा किया है। परिवारवाद की नीतियों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 45 लाख लोगों को एक एक मकान, 2 करोड़ 61 लाख शौचालयों के निर्माण के साथ ही योजनाओं का सीधा लाभ प्रदेश की जनता को बिना भेदभाव के मिल रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि पार्टी की मंशा के अनरूप सभी अपने अपने बूथों पर मजबूती से जुट जाएं। संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी, सदर विधायक सरिता भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, संगठनात्मक जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह, लोकसभा मैनपुरी प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे, डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, राम कुमार चौधरी, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया व अन्य नेता मौजूद रहे।

 

 

संबंधित समाचार