Kanpur से Lucknow जा रहा ट्रक हाईवे पर पलटने से लगा भीषण जाम, रेंग-रेंगकर कर चलते रहे वाहन
कानपुर से लखनऊ जा रहा तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर अनियंत्रित होकर नए जाजमऊ पुल से पहले पलट गया। जिससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur से Lucknow जाते समय तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर नए जाजमऊ पुल से पहले पलट गया। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने चालक परिचालक को निकालकर निजी हॉस्पिटल उपचार के लिए भिजवाया। ट्रक पलटने से कई किलोमीटर तक भीषण जाम लग गया है। जल्दी निकलने की होड़ में छोटे और बड़े वाहन आपस मे उलझते चले गए।
जाजमऊ पुलिस जाम खुलवाने के लिए लगी है, लेकिन वाहनों की कतार रामादेवी तक पहुँच गई है। इन दौरान जाम से बचने के लिए उन्नाव लखनऊ जाने वाले वहां सवार कैंट के रास्ते शुक्लागंज होते हुए हाईवे पर पंहुचे। वहीं, हाइवे के दोनों लेन पर भीषण जाम में फंसकर लोग कराह उठे। बच्चे, महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए कई थानों का फ़ोर्स लगा हुआ था।
