भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 46 लोगों की मौत, करीब 700 घायल
राजधानी जकार्ता समेत आसपास के इलाकों में लोग दहशत में बाहर निकल आए
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। इस प्राकृतिक आपदा के बाद राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।
जकार्ता। इंडोनेशिया में सोमवार को आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 46 लोगों की मौत हो गई। 700 लोग घायल हैं। राजधानी जकार्ता समेत आसपास के इलाकों में लोग दहशत में बाहर निकल आए। इमारतों को खाली करवा दिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का एपी सेंटर जावा के सियांजुर में था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी। सोशल मीडिया पर लोग भूकंप के कुछ वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इनमें टूटी हुई इमारतें, मलबा और क्षतिग्रस्त कारें नजर आ रही हैं।
earthquake in Cianjur, West Java,Indonesia I hope you will get strength, we all have a chance to rise, stay strong 🤝#Solidarity pic.twitter.com/jEjah929oP
— Perdiansyah (@PerdiAn13906183) November 21, 2022
सियांजुर जिले के स्थानीय अधिकारियों के नुसार, दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। राजधानी में गगनचुंबी इमारतें तीन मिनट से अधिक समय तक हिलती रहीं और कुछ को खाली करा लिया गया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। इस प्राकृतिक आपदा के बाद राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।
आपको बता दें कि इंडोनेशिया 27 करोड़ से अधिक लोगों का एक विशाल द्वीपसमूह भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सूनामी से अक्सर प्रभावित होता रहता है। इस साल फरवरी में, पश्चिम सुमात्रा प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप में 25 लोगों की मौत हो गई थी और 460 से अधिक घायल हो हुए थे। जनवरी 2021 में, पश्चिम सुलावेसी प्रांत में 6.2 तीव्रता के भूकंप से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 6,500 लोग घायल हो गए थे। 2004 में हिंद महासागर में आए एक शक्तिशाली भूकंप और सूनामी ने एक दर्जन देशों में लगभग 230,000 लोगों की जान ली थी , जिनमें से अधिकांश इंडोनेशिया में थे।
ये भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने की UN चीफ एंटोनियो गुटेरेस की आलोचना, बताया 'अमेरिका की कठपुतली'
