दिल्ली: ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं एक घंटे तक बंद रहेंगी, यहां देखें टाइमिंग 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन द्वारका और ढांसा बस स्टैंड तक पांच किलोमीटर से अधिक लंबी है और उस पर चार स्टेशन हैं। 

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर सेवाएं द्वारका-ढांसा बस स्टैंड सेक्शन पर गति परीक्षणों के कारण मंगलवार को एक घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन द्वारका और ढांसा बस स्टैंड तक पांच किलोमीटर से अधिक लंबी है और उस पर चार स्टेशन हैं। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, द्वारका-ढांसा बस स्टैंड सेक्शन (ग्रे लाइन) पर ट्रेन सेवाओं की गति और गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए गति परीक्षणों के कारण दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक एक घंटे के लिए द्वारका और ढांसा बस स्टैंड के बीच सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। डीएमआरसी ने कहा कि यात्रियों को इसके अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें : Video: अबकी बार....बंपर सरकारी रोजगार, PM Modi ने दिया 71 हजार युवाओं को नौकरी का तोहफा

संबंधित समाचार