आगरा: गैराज मालिक की हत्या, कमरे में मिला शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले के शाहगंज के दौरेठा नंबर क्षेत्र में एक गैराज मालिक का शव कमरे से मिला है। पुलिस का कहना है कि गैराज मालिक के सिर में प्रहार कर उसकी हत्या की गयी है। 

घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे की है। शाहगंज के दौरेठा नंबर दो निवासी 40 वर्षीय घनश्याम उर्फ घंशो पुत्र चोब सिंह का घर के पास ही घंशो के नाम से गैराज है। जिसमें वह ई-रिक्शा, आटो आदि भी खड़ा करते हैं। वह रात में गैराज पर ही सोते हैं। सुबह पांच बजे दूध लेते हुए घर जाते हैं। मंगलवार की सुबह आठ बजे तक जब घर नहीं आए तो स्वजन को चिंता हुई। वह उन्हें बुलाने गैराज पर पहुंचे। यहां गैराज के बराबर वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

पुलिस को स्वजन ने बताया कि घनश्याम ई-रिक्शा और आटो मैकेनिक थे। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर गैराज में ई-रिक्शा व आटो आदि को खड़ा करने के लिए पार्किंग बना रखी थी। बस्ती के लोग उनके यहां अपनी गाड़ी खड़ी करते थे। घनश्याम सोमवार की रात को रात को रोज की तरह गैराज पर सोने चले गए थे। मंगलवार की सुबह आठ बजे तक वह नहीं लौटे तो परिवार के लोग उन्हें यहां पर देखने आए थे। आशंका है कि घनश्याम के जानने वाले ने कमरे में आकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों से जानकारी की जा रही है। हत्यारे के बारे में सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार