अयोध्या: ग्रामीणों से समन्वय के लिए पुलिस लेगी प्रधानों का सहयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बीकापुर, अयोध्या। अपराध और विवादों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रामीणों के साथ पुलिस बेहतर समन्वय बनाने के प्रयास में जुटी है। इसे लेकर ग्राम प्रधानों और पंचायत सहायकों का सहयोग लिया जा रहा है। मंगलवार को बीकापुर सर्किल के तारुन थाना प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व पंचायत सहायकों  के साथ  बैठक की। 

बैठक का उद्देश्य गांवों में पुलिस व ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रधान जनता का मुख्य प्रतिनिधि होता है। उन्होंने प्रधानों से कहा कि जनता की हर छोटी बड़ी समस्या तत्काल तुरंत संज्ञान में लाए जिससे उसका न्याय पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि गांव में कुछ संदिग्ध लग रहा हो या किसी प्रकार का अपराध हो उसकी सूचना भी दें। आप लोग हमको बताएं। यदि कोई अराजकता फैलाता है या किसी प्रकार का उपद्रव करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना देते हुए पुलिस का सहयोग करें। बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश सिंह कक्कू, बलवंत सिंह, अर्जुन वर्मा सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार