बाराबंकी: जयंती पर याद किए गए नेताजी, सपा कार्यकर्ताओं ने दी पुष्पांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनकी प्रथम जयंती को शहर के छाया चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपने नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप ने गरीब और मजदूरों को भोजन प्रसाद वितरण किया।

Untitled(10)

यहां उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेताजी आज हमारे बीच में नहीं है। लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। हम सभी सदैव उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। आज के दिन पूरे प्रदेश व देश में उनके नाम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी समाजवादी परिवार के लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

आगे उन्होंने समाजवादी चिंतक और विचारक स्वर्गीय रामसेवक यादव की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, अजय वर्मा,बबलू, वीरेंद्र प्रधान, वैभव सैनी, संतोष रावत व हसमत अली गुड्डू आदि तमाम लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित समाचार