अयोध्या: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को माटी रतन सम्मान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान ने वर्ष 2022 में माटी रतन सम्मान पाने वाले लोगों के नामों की घोषणा कर दी है। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पांडेय ने यहां एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हिंदी में माटी रतन सम्मान उर्मिलेश, उर्दू में प्रो. याकूब यावर और जनगीतों की लेखिका और गायक नेहा सिंह राठौर को माटी रतन सम्मान प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि देश भर में शहीदों की स्मृति में कोई सम्मान नहीं दिया जाता है। माटी रतन सम्मान लोक सम्मान है जो किसी भी सरकारी सम्मान से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। यह पूर्वांचल में नोबेल पुरस्कार की तरह प्रख्यात है। यह सम्मान पाने वाले अनेक लोगों को देश के सर्वोच्च सम्मान मिल चुका है। सम्मान में प्रशस्ति पत्र के अलावा छह अन्य चीजें भी प्रदान की जाएगी। इसमें सम्मान राशि भी शामिल हैं। सम्मान काकोरी एक्शन के शहीदों के शहादत दिवस 19 दिसंबर को मंडल कारागार अयोध्या के शहीद कक्ष में प्रदान किया जाएगा। इसी दिन शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति भी दी जाएगी ‌‌‌इसके लिए गुरुकुल, यतीमखाना तथा मूकबधिर विद्यालय के छात्रों का नाम क्रमश: सौरभ कुमार, आसिफ रजा,अमन वर्मा का चयन किया गया है।

19 (9)

संस्थान के प्रबंध निदेशक ने बताया कि शहीद दिवस पर डॉ. शैलेश पांडेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व गीता पांडेय स्मृति निबंध प्रतियोगिता का आयोजन मनोहर लाल इंटर कॉलेज में 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को क्रमश: तीन हजार दो हजार तथा एक हजार नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

संबंधित समाचार