बांदा : गरीबों को खिचड़ी व मरीजों को फल बांटकर मनाई ‘नेताजी’ की जयंती
अमृत विचार, बांदा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय में बेहद सादगी के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद मंदिर के बाहर गरीबों को खिचड़ी और जिला अस्पताल व वृद्धाश्रम में फल वितरित किये गये।
पार्टी कार्यालय में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव समेत पार्टी पदाधिकारियों, महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किये। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने इस मौके पर कहा कि हम सबको मिलकर नेताजी के पद चिन्हों पर चलते हुए समाजवाद को और मजबूत बनाना है।
नेताजी की विचारधारा और उनके संघर्षों को देश और प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाना है ताकि लोग सालों-साल उन्हें याद रखें। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकट मोचन मंदिर के सामने गरीबों को खिचड़ी वितरित की। इसके साथ ही जिला अस्पताल, वृद्धाश्रम, राजकीय मेडिकल कॉलेज और अंध विद्यालय में फलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शमीम बांदवी, प्रदीप यादव, विदित त्रिपाठी, वरुण यादव, अशोक श्रीवास, ईशान सिंह लवी, रामबाबू वर्मा, पप्पू मिश्रा, मिश्रीलाल यादव, उर्मिला राजपूत, अनुराधा जड़िया, अर्चना पटेल, नीलम गुप्ता, सगुफ्ता सिद्दीकी, परवीन बानो, मंजू निषाद, शबाना बेगम, आविदा बेगम, पुरुषोत्तम यादव, चंद्रकेश यादव, शिवकरण पाल, आमिर खान, राजीव सिंह, रामसुफल यादव, मौला बक्स, कमरपाल, विमल सिंह, विपिन यादव, अजय श्रीवास, महेंद्र यादव, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
