दो तोते की तलाश में दिन-रात एक कर रही पुलिस, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इसकी शिकायत पुलिस थाने में 19 नवंबर को दर्ज करवाई गई है।

तोते पालने का शौक हर किसी को होता है। लोग अपने घरों में एक सदस्य की तरह तोते को रखते हैं। उसे बोलने की ट्रेनिंग देने पर वह इंसानों की

अहमदाबाद। तोते पालने का शौक हर किसी को होता है। लोग अपने घरों में एक सदस्य की तरह तोते को रखते हैं। उसे बोलने की ट्रेनिंग देने पर वह इंसानों की बोली भी बोलने लगता है। लेकिन इस बीच तोते से जुड़ी अजीबोगरीब घटना गुजरात के सूरत से सामने आई है।

ये भी पढ़ें- चांद से खींची गई पृथ्वी की तस्वीर NASA ने की जारी, आपने देखी क्या?

खबरो के अनुसार मामला, जहांगीरपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के वरियाव इलाके का है। जहां से विदेशी प्रजाति के दो तोते चोरी हो गए हैं। चोरी हुए दोनों ही तोते की कीमत तोते के मालिक ने 15 लाख रुपए बताई है। हालांकि, तोतों की कीमत दो लाख रुपए ही दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इनमें एक नर और दूसरा मादा तोता है।

इनको अज्ञात लोगों ने कमरे की छत पर लगी जाली तोड़कर चुरा लिया था। तोते चोरी की यह घटना दिवाली के दो दिन बाद की है। इसकी शिकायत पुलिस थाने में 19 नवंबर को दर्ज करवाई गई है।

तोते के खाने में खर्च होते थे 15 हजार रुपए
बर्ड फार्म के मालिक का कहना है कि वह 2007 से अपने फार्म में बर्ड ब्रीड करा रहे हैं। स्कार्ललेट मकाऊ नामक पचरंगी तोता दिसंबर 2013 में कलकत्ता में रहने वाले एक मित्र के पास से खरीदा था।

उन्होंने कहा कि उस समय उनकी उम्र एक साल की थी। आज दोनों 10 साल के हो गए हैं। दोनों तोतों को वह उनके डाइट प्लान के हिसाब से खिलाते थे। दोनों तोते पर महीने का दस से पंद्रह हजार रुपए तक का खर्च होता था।

आगे कहा कि 26 अक्टूबर की रात 8 बजे से 27 अक्टूबर की सुबह तक में तोते की चोरी की घटना हुई है। तोता चोरी होने के बाद वो अपने पुलिस मित्र के साथ मिलकर 15 दिन तक खोजबीन की। मगर, कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद ही शनिवार को पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें- जापान का हाथीदांत बाजार अब हाथियों की आबादी के लिए खतरा नहीं

संबंधित समाचार