बांदा : कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन का आगमन कल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा।  कल बुधवार को दोपहर 1 बजे स्टेशन रोड अवस्थी धर्मशाला स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे।

दूसरे दिन गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे वे अपने आवास पर प्रेस वार्ता करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 26/11 को 10.30 बजे संविधान दिवस पर वे गुलरनाका अमर टाकीज़ के पास स्थित इन्दिरा गांधी पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम मे शामिल होंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू ने सभी पार्टी के सभी पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और वरिष्ठ कांग्रेस जनों समेत सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों।

संबंधित समाचार