बरेली: एक लाख रुपए कम होगा हज का किराया! आयु सीमा की बंदिश भी समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदेश हज समिति के सुझाव पर केंद्र सरकार ने लिए अहम फैसले

बरेली, अमृत विचार जिंदगी में हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह एक बार हज जरूर करे। मगर हज यात्रा का किराया बढ़ने से मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों के सामने दिक्कतें आ गई हैं। अगले साल हज के मुकद्दस सफर पर जाने की ख्वाहिश रखने वाले आजमीन को इस बार हज खर्च में राहत मिल सकती है। शनिवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया की बैठक में हज यात्रा पर होने वाले अनावश्यक खर्चों में कटौती करने पर सहमति बनाई गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, कांग्रेस की 11 सदस्यीय चयन समिति करेगी प्रत्याशियों का चयन

उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के सदस्य डा. सैयद एहतेशाम उल हुदा ने बताया कि हज सत्र 2023-24 के लिए उत्तर प्रदेश राज्य हज सीमित के सुझाव पर केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। जिसके तहत अगले साल होने वाली हज यात्रा पर लगभग एक लाख रुपये कम होंगे। वहीं हज पर जाने वालों की उम्र की बंदिश को भी पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है। अब किसी भी उम्र के आजमीन हज यात्रा कर सकेंगे। निजी संस्थाओं द्वारा आरटी पीसीआर टेस्ट नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हज हाउस उत्तर प्रदेश का प्रयोग खाली समय में निर्धन और बेसहारा महिलाओं के लिए किया जाएगा। महिला हज यात्रियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए महिलाओं की कमेटी का गठन किया जाएगा।

डा. सैयद एहतेशाम उल हुदा ने बताया कि हाजियों की सेवा के नाम पर व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए बनी फर्जी हज समितियों की जांच तीन सदस्यीय कमेटी कर शासन को रिपोर्ट देगी। जिसके बाद दोषियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आगामी दिनों में हज सेवकों के चयन के लिए आवेदकों को त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

 ये भी पढ़ें- बरेली: SP कार्यालय में मनाई गई मुलायम सिंह की जयंती, उनके बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प

संबंधित समाचार