नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की भिड़ंत में 37 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कमांडर उत्टेन बोयी ने दुर्घटना के लिए बसों की तेज रफ्तार के लिए बस चालकों को जिम्मेदार ठहराया

अबुजा। उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के बोर्नो शहर में दो बसों की भिडंत में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई है। बोर्नो के यातायात पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बोर्नो में फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स के सेक्टर कमांडर उत्टेन बोयी ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि मैदुगुरी-दमातुरु रोड पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर के बाद बसों में आग लग गई। 

कमांडर उत्टेन बोयी ने दुर्घटना के लिए बसों की तेज रफ्तार के लिए बस चालकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि दोनों बसें विपरीत दिशाओं में जा रही थीं, लेकिन उनमें से एक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे दोनों बसों की भिडंत हो गयी। 

अधिकारी ने कहा कि आज दुर्घटना में मारे गए सभी पीड़ितों की सामूहिक अंत्येष्टि की जाएगी, क्योंकि पुलिस को इस आशय का अदालती आदेश पहले ही मिल चुका है। गौरतलब है कि नाइजीरिया में अक्सर इस तरह की भीषण सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसका कारण वाहनों की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, खराब सड़कें और लापरवाही से वाहनों को चलाना माना जाता है। 

ये भी पढ़ें :  Earthquake in Turkey : तुर्की में 6.1 तीव्रता का भूकंप, दहशत में लोग घर से बाहर निकले

 

संबंधित समाचार