पुलिस लाइन उन्नाव में हुआ 'पुलिस झण्डा दिवस' का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में आज “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा  रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव क्वार्टर गार्द पर पुलिस ध्वज फहराकर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया गया। साथ ही पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। सभी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के वीर जवानों के शौर्य, कर्तव्य परायणता एवं उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के फलस्वरुप ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री,श्री जवाहर लाल नेहरु द्वारा दिनांक 23.11.1952 में सर्वप्रथम यूपी पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। यूपी पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरुप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है, जो हम सब के लिए गर्व का विषय है। 

संबंधित समाचार