भारत, खाड़ी सहयोग परिषद के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत 24 नवंबर से होगी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) दोनों क्षेत्रों के बीच वाणिज्य और निवेश को बढ़ावा देने की खातिर मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता शुरू करने की बृहस्पतिवार को घोषणा करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जीसीसी खाड़ी क्षेत्र के छह देशों सऊदी अरब, ओमान और बहरीन का संघ है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जीसीसी को भारत से किया जाने वाला निर्यात 2021-22 में 58.26 फीसदी बढ़कर करीब 44 अरब डॉलर हो गया। 2020-21 में यह 27.8 अरब डॉलर ही था।

ये भी पढ़ें-  आईनॉक्स ग्रीन का शेयर पहले दिन करीब आठ प्रतिशत टूटकर हुआ सूचीबद्ध 

वहीं भारत के कुल आयात में जीसीसी सदस्यों की हिस्सेदारी 2021-22 में बढ़कर 18 फीसदी हो गई जो 2020-21 में 15.5 फीसदी थी। वहीं द्विपक्षीय व्यापार भी 2021-22 में बढ़कर 154.73 अरब डॉलर हो गया। 2020-21 में यह 87.4 अरब डॉलर था। एक अधिकारी ने बताया, जीसीसी के अधिकारी वार्ता की घोषणा करने के लिए यहां आएंगे। यह एफटीए वार्ता की एक प्रकार से बहाली होगी क्योंकि भारत और जीसीसी के बीच दो दौर की वार्ता 2006 और 2008 में हो चुकी है।

भारत सऊदी अरब और कतर जैसे खाड़ी देशों से मुख्य रूप से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस का आयात करता है। वहीं मोती, बहुमूल्य रत्न, धातु, लोहा और इस्पात, रसायन आदि का भारत इन देशों को निर्यात करता है। भारत के कुल निर्यात में इन छह देशों की हिस्सेदारी 2021-22 में बढ़कर 10.4 फीसदी हो गई जो 2020-21 में 9.51 फीसदी थी। इसी प्रकार आयात भी 85.8 फीसदी बढ़कर 110.73 अरब डॉलर हो गया जो 2020-21 में 59.6 अरब डॉलर था।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटा, घरेलू शेयर बाजारों में तेजी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

केशव मौर्य का कांग्रेस पर हमला, बोले- लंबे शासन में नहीं देखा विकसित भारत का सपना; मोदी के ‘शक्ति सप्त धारा’ से बदलेगी देश की तस्वीर
Independence Day 2026 : PM मोदी के लाल किले से 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री कोचिंग तक; जानें क्या-क्या बदला
Independence Day 2026 : BIU में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंडलायुक्त ने किया ध्वजारोहण, कहा- विश्व में अग्रणी बनने को स्किल्स पर करें काम
Independence Day 2026 : CM योगी बोले- ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, अब ‘उत्सव प्रदेश’ है यूपी; गिनाईं 9 साल की उपलब्धियां
Independence Day 2026 : अमृत विचार के कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, वीर सेनानियों को किया नमन