Afghanistan: काबुल मस्जिद में गोलीबारी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के ख्वाजा रावश इलाके में एक मस्जिद में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी।

स्थानीय मीडिया ने तालिबान पुलिस के हवाले से कहा,“आज काबुल शहर के 9वें जिले के एक मस्जिद में एक बंदूकधारी ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया।” 

घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभीतक किसी भी संगठन या आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें:- सीरिया की राजधानी के पास विस्फोट, ईरानी कर्नल की मौत

संबंधित समाचार