अयोध्या: जिले के 14 अधिकारी नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी नियुक्त, 35 अधिकारियों को मिली यह जिम्मेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगर निकाय नितीश कुमार ने जनपद में प्रभारी व अपर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। चुनाव के विभिन्न कार्यों को कराने के लिए 14 प्रभारी व 35 अपर प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 

पंचायत एवं नगर निकाय चुनावालय के अनुसार सीडीओ अनीता यादव को प्रभारी अधिकारी कार्मिक नियुक्ति व प्रशिक्षण व्यवस्था बनाया गया है। इसी प्रभार से सलिल कुमार पटेल एडीएम नगर कानून, विधि शांति व्यवस्थाा व जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति व प्रशिक्षण का कार्य देंगे। ओपी गुप्त उप संचालक चकबंदी को स्टेशनरी, प्रपत्र, मतदान सामग्री किट तथा डाक मतपत्रों सम्बंधी समस्त व्यवस्था देखनी है। 

राजेश कुमार पाण्डेय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ईवीएम व्यवस्था,  सुधीर कुमार गंगवार मुख्य कोषाधिकारी यात्रा भत्ता निर्वाचन व्यय लेखा व्यवस्थ, चन्द्र शेखर मिश्र मुख्य राजस्व अधिकारी नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण, आदर्श आचार संहिता व्यवस्था, एसपी भारती अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खण्ड टेंट, फर्नीचर, बैरीकेटिंग, ध्वनित एवं विद्युत मजबूर, मिस्त्री, स्ट्रांग रूम निर्माण व्यवस्था का कार्य देखेंगे। 

यह भी पढ़ें:- मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: जोश में UP BJP अध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- तोड़ देंगे सपा का रिकॉर्ड मतों से जीतने का भ्रम

इसी प्रकार से अरविंद कुमार द्विवेदी नगर मजिस्ट्रेट को वाहन एवं ईंधन, रूट चार्ट व्यवस्था, भोजन एवं खानपान, प्रभााकांत अवस्थी एडीएम एलए प्रभारी अधिकारी, प्रेक्षक व्यवसथ, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी वीडियोग्राफी, वेब कास्टिंग की व्यवस्था देखेंगे। सभी एसडीएम मतदाता सूची व्यवस्था व मतदान स्थल निर्माण का कार्य संभालेंगे।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: 16 होम्योपैथिक हॉस्पिटल के पास नहीं है खुद का भवन, किराए के मकान में हो रहे संचालित

शीतला सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी मतपेटी व्यवस्था, कम्प्यूटर एवं नेट कनेक्टिविटी, डॉ. अजय राजा सीएमओ प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि किट, कोविड 19 व्यवस्था का दायित्व संभालेंगे।  प्रभारी अधिकारियों के सहयोग के लिए 35 अपर प्रभारी भी लगाये गये हैं।

संबंधित समाचार