अयोध्या: संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने की आठ बीघा फसल जलकर हुई राख
अमृत विचार, जाना बाजार, अयोध्या। जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान के गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जिले के 14 अधिकारी नगरीय निकाय चुनाव के प्रभारी नियुक्त, 35 अधिकारियों को मिली यह जिम्मेदारी
घटना थाना क्षेत्र के मान का पुरवा पछियाना गांव की है। बुधवार को करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से गांव के पास किसान धर्मेंद्र वर्मा के गन्ने के खेत में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर किसान सहित कई गांवो के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया। तब तक किसान की 8 बीघा के लगभग गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।
