बहराइच :  बंदर के हमले में तीन घायल, वन विभाग मौन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मटेरा, बहराइच। नानपारा रेंज के गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है, लेकिन वन विभाग की टीम पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। बुधवार को बंदरों के हमले में तीन लोग घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज के विभिन्न गांव में बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। गांव में छत पर सड़क पर चल रहे लोगों पर बंदर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इसकी सूचना गांव के लोगों द्वारा रेंज कार्यालय पर दी जा रही है, लेकिन सूचना के बाद भी वन कर्मी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

कुछ यही हाल बुधवार को भी दिखा। जमालुद्दीन जोत, खुदादभारी और भदवारा गांव में पहुंचे बंदरों ने राजेश, हेतराम समेत तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इसकी सूचना रेंज कार्यालय में दी गई।

इसके बाद भी वन कर्मी गांव नहीं पहुंचे। इसी तरह विलासपुर और लक्ष्मण पुर गांव में बंदर हमला कर रहे हैं। इस मामले में रेंजर राशिद जमील का कहना है कि वन कर्मियों की टीम गांव भेजी जाएगी। ग्रामीण भी सतर्क रहें।

संबंधित समाचार