तीन जिलों के बॉर्डर पर मेरठ पुलिस ने डाला डेरा, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नेपाली नौकर वीर बहादुर ने व्यापारी प्रदीप गुप्ता के घर लूट की वारदात को दिया था अंजाम

मेरठ, अमृत विचार। टीपीनगर थाना क्षेत्र के कमलानगर में व्यापारी प्रदीप गुप्ता के यहां हुई 80 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने नेपाली नौकर की पकड़ को लेकर खोजबीन तेज कर दी है। मेरठ पुलिस ने तीन जिलों के बॉर्डर पर डेरा डाल दिया है। 

व्यापारी व पूर्व पार्षद प्रदीप गुप्ता की बेटी की दिल्ली में सगाई समारोह था। परिवार के लोग घर पर एक नेपाली नौकर वीर बहादुर व दो गार्ड को छोड़कर गए थे। रात में नौकर ने गार्डों को नशीला पदार्थ खाने में खिला दिया। इसके बाद अपने साथियों को बुलाकर घर में रखी 10 लाख की नकदी और 70 लाख के जेवरात लूट कर फरार हो गया था।

वीर बहादुर ने लखीमपुर खीरी का आधार कार्ड और पहचान पत्र बनवा रखा था। कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। नेपाली नौकर की धर पकड़ के लिए मेरठ पुलिस ने पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और गोरखपुर के बॉर्डर पर निगरानी शुरू कर दी है।

पुलिस ने तीनों जगह के बॉर्डर पर डेरा डाल दिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि नेपाल जाने के तीनों रास्तों (पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और गोरखपुर) पर मेरठ पुलिस पहुंच गई है। आरोपी और उसके तीनों साथी मेरठ से कौन से रास्ते से भागे हैं। यह देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।  सर्विलांस टीम वीर बहादुर से संपर्क रखने वालों के बारे में छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार