सुल्तानपुर: डीएम ने किया गौ आश्रय स्थल बिरसिंहपुर और भीखूपुर धान क्रय केंद्र का निरीक्षण
अमृत विचार, सुल्तानपुर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने नवनिर्मित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बिरसिंहपुर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कुल 60 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंशों हेतु भूसा, चारा व दाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था। उन्होंने निर्देशित किया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें।उन्होंने खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंशों को ठंड से बचाव हेतु उचित प्रबंध करें।
उन्होंने कहा कि गौशाला में गोवंशों हेतु पेयजल की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि नियमित रूप से आश्रय स्थल का निरीक्षण/ सत्यापन किया जाय तथा आवश्यकता अनुरूप चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जाय। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयसिंहपुर संतोष सिंह व अन्य रहे।
डीएम ने भीखूपुर धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा साधन सहकारी समिति लिमिटेड भीखूपुर धान क्रय केन्द्र जयसिंहपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर काटा, पावर फैन, ई-पास मशीन, बोरा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, पानी की व्यवस्था, धान का मानक नमूना आदि का जायजा लिया गया तथा किसानों को पीने का पानी और बैठने की पूर्ण व्यवस्था आदि सुविधाएं सही पायी गई।
